Type Here to Get Search Results !

मंडला में चल रहा था बूचड़खाना प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाया।


 मंडला | नैनपुर के भैंसवाही गांव में पुलिस ने गौवंशव पर बड़ी कार्रवाई की है, यहां 11 घरों में बूचड़खाने चल रहे थे। पुलिस ने घरों, खेत में बने गोदाम और अन्य ठिकानों से बड़ी मात्रा में मांस, हड्डियां और चमड़ा बरामद की है। पुलिस ने 11 आरोपियों पर मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4,5,9 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। पुलिस ने यहां से 150 गौवंश को छुड़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य 10 आरोपी फरार हो गए है। प्रशासन ने आरोपियों के अवैध घरों को बुलडोजर से ढहा दिया। जानकारी के मुताबिक नैनपुर पुलिस को गांव में गौवंश मांस का विक्रय होने की जानकारी मिली थी। इसकी जांच के लिए पुलिस भैंसवाही पहुंची। यहां एक आरोपी के घर के फ्रिज में गौवंशव का मांस मिला। पुलिस ने तार रात 8 बजे कार्रवाई शुरू की। पुलिस को इस दौरान घरों से बड़ी मात्रा में गौवंश का मांस, हड्डियां और चमड़ा मिला। पूरी रात चली कार्रवाई में 11 आरोपियों पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। एक आरोपी वाहिद कुरैशी गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है, इसकी जानकारी राजस्व विभाग को दी गई थी। विभाग के सर्वे में घर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए थे। जिसके बाद प्रशासन ने घरों पर बुलडोजर चला दिए। यहां दिनभर अतिक्रमण हटाने के लिए घरों को धराशायी करने की कार्रवाई चलती रही। मांस, हड्डी, चमड़ा अलग-अलग बेचते थे- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया है कि आरोपी गौवंश का मांस, हड्डी और चमड़ा अलग-अलग जगह पर बेचते थे। गौवंश का मांस सिवनी, दमोह समेत अन्य जिलों में ले जाते थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.