Type Here to Get Search Results !

डोकरीखेड़ा डेम के पास अज्ञात महिला का शव मिला, 14–15 सप्ताह की गर्भवती थी ,पहचान बताने वाले को मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी किया इस्तहार

 


डोकरीखेड़ा डेम के पास अज्ञात महिला का शव मिला, 14–15 सप्ताह की गर्भवती थी

पहचान बताने वाले को मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी किया इस्तहार


नर्मदापुरम 12/2/2026  ( छगन कुशवाहा) नर्मदापुरम,पिपरिया

पिपरिया (नर्मदापुरम)। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत डोकरीखेड़ा डेम के पास शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 07/2026 एवं अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे पी301 बाँस टप्पर क्षेत्र, डोकरीखेड़ा डेम के पास करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। मृतिका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।




पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक महिला ने बैंगनी, गुलाबी व सफेद फूलछाप साड़ी, पीले रंग का पेटीकोट व ब्लाउज तथा काले रंग की गर्म जैकेट पहन रखी थी। हाथों में नीले रंग की कांच की बाजारू चूड़ियां, पैरों में नीले मोजे और गुलाबी-कत्थई रंग की सैंडिल थी। प्रारंभिक जांच में महिला के लगभग 14–15 सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।



थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान के लिए इस्तहार जारी कर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर थाना स्टेशन रोड पिपरिया (मो. 9755338778) अथवा थाना प्रभारी (मो. 9407500255) से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।


पुलिस ने बताया कि मृतिका के बारे में ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.