ऑपरेशन ‘माय फोन’ में सफलता: 5 गुम मोबाइल बरामद, 1.30 लाख के फोन लौटाए
नर्मदापुरम 13/2/2026 ( छगन कुशवाहा) नर्मदापुरम,पिपरिया
थाना पिपरिया द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन माय फोन’ अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए।
पुलिस के अनुसार, पिपरिया क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें आवेदकों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थीं, जिन्हें भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साइकृष्णा एस. थोटा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में गुम मोबाइलों की पतासाजी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल एक केंद्रीकृत प्रणाली है, जिसके माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक किया जा सकता है। इसी पोर्टल की मदद से हाल ही में दर्ज शिकायतों में से 5 मोबाइलों को ट्रेस कर वापस दिलाया गया।
मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराएं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ CEIR पोर्टल पर आवेदन अवश्य करें।
थंउल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक 517 अरुण जूदेव, आरक्षक 48 मोहसीन खान एवं आरक्षक 334 अतुल विश्वकर्मा शामिल रहे।





