जनप्रतिनिधिगण हुए शामिल*
तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसंन्न हर्णे, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, पार्षद सभापतिगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रजनी यादव, भाजपा नेता विकास नारोलिया, मनीष परदेशी सहित भारी संख्या में भाजपा के सभी मंडल के कार्यकर्तागण और नागरिकगण , नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारीगण अपने अपने वाहनों के साथ शामिल हुए।
*दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश*
नगर के विभिन्न चौक चौराहों से निकली तिरंगा यात्रा द्वारा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विशालकाय यात्रा का स्वागत करने के लिए नागरिकगण अपने घरों से बाहर निकल आए। तिरंगा यात्रा को निहारते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए। जिससे समूचा नगर तिरंगामय हो गया। सेठानीघाट पर 78वें स्वतंत्रता दिवस की श्रंखला बनाई और भारत माता की आरती कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।