Type Here to Get Search Results !

विकासखंड स्तरीय शालेय फुटबॉल का आयोजन सांदीपनि शासकीय आर एन ए उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय के खेल मैदान पर

खिलाड़ियों से परिचय करते हुए,सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संजीव दुबे  

 नर्मदापुरम 24/08/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया विकासखंड स्तरीय शालेय फुटबॉल का आयोजन सांदीपनि शासकीय आर एन ए उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय पिपरिया के खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस एल रघुवंशी, प्रतियोगिता संयोजक प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय श्री संजीव दुबे के मार्गदर्शन में  आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक बालिका 14 एवं 17 आयु वर्ग की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के शुभारंभ में संयोजक प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बालक वर्ग 17 वर्ष में विजेता सांदीपनि विद्यालय पिपरिया, उप विजेता सेंट जोसेफ स्कूल की टीम रही। बालक 14 वर्ष में सेंट जोसेफ स्कूल विजेता रहा। बालिका 14 एवं 17 आयु वर्ग में सांदीपनि विद्यालय पिपरिया विजेता रहा। प्रतियोगिता में मैच रेफरी श्री सचिन पुर्विया रहे। प्रतियोगिता में मनीष कुमार जैन,  ज्ञानेन्द्र हरदेनिया, संतोष यादव, प्रीतम सिंह पुर्विया, रेणुका कनोजिया, नितेंद्र भार्गव, राहुल ठाकुर, शुभम दुबे, फरहद खान, अजहर खान उपस्थित रहे।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें ..
9424464555






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.