![]() |
| दुर्गा मंदिर मंगलवारा चौराहे वाली माता |
नर्मदापुरम 01/09/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया, नगर के ह्रदय स्थल मंगलवारा चौक पर स्थित श्री दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र है। देवी मां की कृपा और आशीर्वाद से इस पावन धरा पर आने वाले हर भक्त को अद्भुत शांति और सुख की अनुभूति होती है।
दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्श़न के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि मां दुर्गा की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम दुबे ने बताया, नगर की देवी माँ शारदीय नवरात्रि अष्टमी तिथि पर मां महागौरी के दिव्य अलौकिक संध्याकालीन दर्शन किये और
माता रानी के सभी भक्तों को स्वस्थ एवं निरोग रखे।“श्री दुर्गा मंदिर नगर की आत्मा है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन करने आते हैं और मां की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।”
वहीं दर्शन करने आई भक्त नपाध्यक्ष नीना नागपाल ने कहा, “इस मंदिर में प्रवेश करते ही मन को अद्भुत शांति मिलती है। लगता है मानो मां अपने भक्तों को सीधे स्नेह और आशीर्वाद दे रही हों।”
नगरवासियों के लिए यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और अध्यात्म का प्रतीक है।



