![]() |
रतलाम को 05–00 से हराकर बनी प्रदेश विजेता टीम कप्तान आकांक्षा नायर बनीं बेस्ट प्लेयर |
नर्मदापुरम 29/10/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,भोपाल मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल संघ द्वारा 26 से 28 अक्टूबर तक राजधानी भोपाल में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में नर्मदापुरम की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत नर्मदापुरम जिले में रग्बी खेल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।
प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब टीम की कप्तान आकांक्षा नायर को मिला।
टीम की अन्य खिलाड़ी — अंकिता तिवारी, राशिका पटेल, रिंशी रघुवंशी, हर्षिता राजपूत, पलक पटेल, रिया सोनी, काजल नागवंशी, राधिका, सोनम कहार — ने दमदार प्रदर्शन से जीत में अहम भूमिका निभाई।
टीम की अन्य खिलाड़ी — अंकिता तिवारी, राशिका पटेल, रिंशी रघुवंशी, हर्षिता राजपूत, पलक पटेल, रिया सोनी, काजल नागवंशी, राधिका, सोनम कहार — ने दमदार प्रदर्शन से जीत में अहम भूमिका निभाई।
जिला रग्बी संघ के सचिव सचिन पुर्विया ने बताया कि यह उपलब्धि नर्मदापुरम में खेल प्रतिभाओं की बढ़ती क्षमता और समर्पण का परिणाम है।
टीम की शानदार जीत पर सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी व्ही.एस. चौहान, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, शालेय जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल सहित
टीम की शानदार जीत पर सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी व्ही.एस. चौहान, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, शालेय जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल सहित
अनेक खेलप्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों —
अरविंद कुमार शर्मा, उमेश बरैया, मनोज नागोत्रा, नीलम पचौरी, अरविंद राय, संदीप,शरद द्विवेदी, नीरज बसेडिया, मयूर वर्मा, वीरेंद्र पटेल, प्रीतम सिंह पुर्विया, बब्लू साहू, जावेद खान, अतुल परसाई, निशा ठाकुर, डाली मीना, अफसा खान, ज्योति, शिवम पुर्विया, राजेश मांझी, सौरव कहार, अतुल धुर्वे, आशीष प्रजापति, आयुष भार्गव, आदित्य कुशवाहा ने टीम को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



