Type Here to Get Search Results !

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, देवगांव पिपरिया केंद्र पर शुभ मुहूर्त में तुलाई का शुभारंभ

 


समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, देवगांव पिपरिया केंद्र पर शुभ मुहूर्त में तुलाई का शुभारंभ




नर्मदापुरम् पिपरिया 10/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। मध्यप्रदेश में 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत शुरू हो गया है। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित देवगांव खरीदी केंद्र पर शुक्रवार को विधि-विधान से पंडित जी द्वारा कांटा पूजन कर खरीदी का शुभारंभ किया गया। शुभ मुहूर्त में ही एक किसान की उपज की तुलाई कर केंद्र का संचालन प्रारंभ हुआ।



समिति प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि अब तक 14 किसानों की स्लॉट बुकिंग हो चुकी है। सोमवार से केंद्र पर बड़ी मात्रा में गेहूं की आवक शुरू होने की उम्मीद है। पहले दिन ग्राम घोघरी के किसान पुनित साहू अपनी 4 एकड़ की फसल से लगभग 50-60 क्विंटल गेहूं लेकर केंद्र पहुंचे, जिनकी उपज की तुलाई सुचारू रूप से की गई।



किसानों ने बताया कि फिलहाल तुलाई प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। केंद्र पर व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, जिससे किसानों के साथ-साथ तुलाई कार्य में लगे मजदूरों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है।



प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं खरीदी के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रदेश में करीब 19 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है और 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। सरकार किसानों को 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 40 रुपए बोनस, कुल 2625 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान कर रही है।


सरकार की इस पहल से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और खरीदी केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था के चलते किसानों में संतोष का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.