Type Here to Get Search Results !

भोपाल में महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

भोपाल 10/04/2026  (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल : 10 अप्रैल, 2026   महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जन्म जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रांतीय कुशवाहा समाज, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में लिंक रोड नंबर-2 स्थित सागर गैरे के पास स्थापित उनकी प्रतिमा पर रात्रि 11:00 बजे श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने महात्मा फुले के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए समानता, शिक्षा और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कुशवाहा समाज द्वारा जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर प्रांतीय कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा एवं महामंत्री गोपाल कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे शिक्षा और समानता के संदेश को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करें।

साथ ही पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिस चौराहे पर महात्मा फुले की प्रतिमा स्थापित है, उसका नामकरण “महात्मा ज्योतिबा राव फुले चौराहा” किया जाए, ताकि उनके विचारों और योगदान को स्थायी रूप से सम्मान मिल सके।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.