Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

 


पिपरिया में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

नर्मदापुरम् पिपरिया 11/4/2026 

( छगन कुशवाहा )पिपरिया। शनिवार दोपहर नगर पालिका का अमला सरदार वार्ड में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचा, जहां प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवत सिंह ठाकुर द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया था। नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान अमले ने की मदद से अवैध निर्माण को हटाया।



नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि शहर में 21 वार्डों में जहां-जहां भी अवैध अतिक्रमण किया गया है, वहां लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।



कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला और पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.