Type Here to Get Search Results !

महाविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर व HPV वैक्सीन पर जागरूकता कार्यशाला

 


महाविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर व HPV वैक्सीन पर जागरूकता कार्यशाला


नर्मदापुरम् पिपरिया 11/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) एवं ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एनएसएस छात्रा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।



कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिला स्टाफ को इस गंभीर बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना रहा। मुख्य वक्ता पिपरिया शासकीय अस्पताल की बीएमओ डॉ. ऋचा काटकवार ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही आम लेकिन गंभीर बीमारी है, जिसे समय रहते पहचाना और रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि HPV संक्रमण इसका प्रमुख कारण है और HPV वैक्सीन इसके बचाव का प्रभावी माध्यम है।



उन्होंने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और समय पर टीकाकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इसका सफल इलाज संभव है।



कार्यक्रम का संचालन डॉ. किटी मौर्य ने किया। उन्होंने विषय को सरल और संवादात्मक तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे छात्राएं सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं और अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर प्राप्त किए।


इस अवसर पर डॉ. कविता नामदेव, डॉ. प्रीति राजपूत, डॉ. अनीता साहू, डॉ. संगीता साहू सहित अन्य महिला स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। अंत में डॉ. अनीता सेन ने आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के बाद छात्राओं में सर्वाइकल कैंसर और HPV वैक्सीन के प्रति जागरूकता का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.