Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की सख्त कार्यवाही निजी अस्पताल ने मजदूरों को लौटाई इलाज के लिए ली गई राशि तेंदूपत्ता तोड़ने के काम पर जाते समय दुर्घटना में घायल हुए थे मजदूर

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की सख्त कार्यवाही

निजी अस्पताल ने मजदूरों को लौटाई इलाज के लिए ली गई राशि

तेंदूपत्ता तोड़ने के काम पर जाते समय दुर्घटना में घायल हुए थे मजदूर



नर्मदापुरम/28,मई,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल द्वारा मजदूरों से इलाज के नाम पर ली गई राशि वापस कराई गई है। तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य करने वाले मजदूरों ने गत दिवस कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था तथा अपनी समस्या से अवगत कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य डॉ बबीता राठौर को निर्देशित किया कि मामले की जांच करें एवं मजदूरों को निजी अस्पताल द्वारा मानमाने तरीके से वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में डिप्टी कलेक्टर डा. बबीता राठौर तुरंत अनंता अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर मरीजों द्वारा जमा कराई गई राशि वापस कराई। कलेक्टर के मामले में हस्तक्षेप के बाद छह मजदूरों को करीब 60 हजार रुपए लौटाए गए। कलेक्‍टर श्री मिश्राा ने निर्देशित किया है कि सभी मजदूरों का इलाज पीएम राहत योजना के तहत किया जाए।

पीडि़त मजदूरों ने आवेदन में बताया कि वे लोग तेंदूपत्ता तोडऩे का कार्य करते हैं। तेंदूपत्ता तोडऩे के काम पर जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद कथित रूप से किसी व्यक्ति की सलाह पर सभी मजदूर अनंता अस्पताल में भर्ती हो गए। डिप्टी कलेक्टर डा. बबीता राठौर ने अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर उपचार प्रक्रिया और शुल्क वसूली पर के नाम पर ली गई राशि को मजदूरों को वापय करवाया। जिससे प्रसन्न होकर मजदूरों ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार प्रमोद सेन को 9,300 रुपए, हीरा लोधी को 9,200 रुपए, सुशांत लोधी को 6,650 रुपए, मेघराज को पांच हजार रुपए, रघुवीर लोधी को 20 हजार रुपए तथा रामाजा सेन को सात हजार रुपए वापस कराए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.