Type Here to Get Search Results !

सब्जी के ठेलों पर रखे स्पीकर पोर्टेबल कान फोड़ने पर उतारूः- प्रशासन मौन कार्यवाही से कौसो दूर आखिर कब होगी कार्यवाही

बेचेन कर देने वाली आवाज के साथ बेची जा रहीं फल, सब्जियां प्रदेश के कई शहरों में इन पर बंदिश पर नर्मदापुरम में खुली छूट सब्जी के ठेलों पर रखे पोर्टेबल वॉयस एम्पलीफायर कान फोड़ने पर उतारूः- 


प्रशासन मौन कार्यवाही से कौसो दूर आखिर कब होगी कार्यवाही शहर में फल, सब्जी के ठेलों पर रखे पोर्टेबल वॉयस एम्पलीफायर जनता के कान फोड़ने उतारू हैं। इन वॉयस एम्पलीफायर में आवाज को रिकॉर्ड कर ग्राहक को लगातार बेचैन कर देने वाली ध्वनि में सब्जी, फल खरीदने के लिए बुलाया जाता है। जब यह ठेले एक साथ कई संख्या में होते हैं, तब उन हालातों में वहां खड़े होना भी किसी सजा से कम नहीं होता है। जिन घरों के आसपास यह ठेले खड़े हो रहे हैं, उनमें बुजुगों, बीमारों की हालत दयनीय स्थितियों में है। लोगों का कहना है कि इंदौर, भोपाल में ठेलों पर रखने वाले इन वॉयस एम्पलीफायर पर कार्रवाई करते हुए इन को खदेड़ा गया और ठेलों पर रखना प्रतिबंधित कर दिया गया है। किन्तु जबलपुर में यह हिस्से में वित खतेमाल किए जा रहे हैं। हालात यह है कि जब यह रिकॉर्डिंग वाले लाउड स्पीकर एक साथ 15 से 20 ठेलों पर ध्वनि पैदा करते हैं तो इनकी आवाज 120 डेसिबल से ऊपर तक पहुंचती है। शहरों में ध्वनि प्रदूषण के दायरे में आती है। इन पर हर हाल में जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाना जरूरी है। शहर के कई क्षेत्रों में ठेलों पर लगे हैं एम्पलीफायर। इन हिस्सों में ऐसे ही फल सब्जी के ठेलों का कब्जा मीनाक्षी चैक,अग्निहोत्री गार्डन,बीएसएनएल चैराहा,सतरास्ता हास्पिटल के पास एवं अन्य क्षेत्रो में दिन भर कान भोडू स्पीकर की आवाज से लोग काफी परेशान है देखना है कि जिला प्रशासन ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगा पायेगी की नही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.