Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त को ग्वाड़ी ग्राम पंचायत में प्रस्तावित .....

 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

7 अगस्त को ग्वाड़ी ग्राम पंचायत में प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नर्मदापुरम/31,जुलाई,2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त 2026 को तहसील सिवनी मालवा की ग्राम पंचायत ग्वाड़ी में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस. थोटा ने संयुक्त भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फोटो संलग्‍न/  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.