Type Here to Get Search Results !

जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही

 जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी, 02 पनडुब्यिां की गई जप्‍त


नर्मदापुरम/27,जुलाई,2026/ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 जुलाई 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी और पथाडा में संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई की।

जांच के दौरान दोनों गांवों में रेत का अवैध उत्खनन करते 02 पनडुब्बियों को जप्त कर लिया गया। जप्त पनडुब्बियों को पुलिस अभिरक्षा में सिवनी मालवा थाने में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अवैध उत्खनकर्ताओं के खिलाफ मध्य प्रदेश खनिज (अवैध उत्खन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में कृष्णकांत परस्ते, प्रमुख खनिज निरीक्षक, हेमंतराज, खनिज सिपाही और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.