Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम केंद्रीय जेल में गुरु पूर्णिमा पर प्राण ऊर्जा शिविर का आयोजन, कैदियों को सिखाई योग-ध्यान की विद्या

 नर्मदापुरम केंद्रीय जेल में गुरु पूर्णिमा पर प्राण ऊर्जा शिविर का आयोजन, कैदियों को सिखाई योग-ध्यान की विद्या

नर्मदापुरम/31,जुलाई,2026/ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड '' में बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्राण ऊर्जा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में प्राण योग के संस्थापक योगी योगानंद श्री योगेन्द्र मिश्रा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बंदियों को प्राण ऊर्जा के माध्यम से उपचार की विधि बताई।

श्री मिश्रा ने शिविर के दौरान हृदय रोग, किडनी रोग, साइटिका, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, आँखों की तकलीफ और मानसिक समस्याओं जैसी बीमारियों के तत्काल निवारण के लिए प्राण योग की तकनीकें सिखाईं। उन्होंने जेल में ही बंदियों को इस विद्या का अभ्यास कराया और उन्हें बिना दवा के भी स्वयं को स्वस्थ रखने के उपाय बताए।

शिविर में जेल प्रशासन की ओर से श्री संतोष सोलंकी, जेल अधीक्षक, श्री प्रहलाद सिंह वरकडे, उप जेल अधीक्षक और श्री अर्पित चौधरी, सहायक जेल अधीक्षक सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा। गायत्री परिवार की ओर से श्री प्रेमलाल कुशवाह, जिला समन्वयक, सीहोर, श्री महेश विजयवर्गीय, श्री रामकुमार सोनी और श्री दीनदयाल मौर्य ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.