मुख्यमंत्री जनविश्वस अभियान
आईटीआई माखननगर पहुंचे कलेक्टर और एस.पी., विद्यार्थियों को केरियर ग्रोथ के टिप्स दिए
आईटीआई में रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण पर फोकस करने के लिए कंपनियों से समन्वय करने के दिए निर्देश
आई.टी.आई. में बच्चों के बनाए मॉडल को प्रदर्शित करने के लिए कक्ष आरक्षित करें
नर्मदापुरम/21,अगस्त,2026/ मु
उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण, समस्याओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा कर उन्हें करियर गाइडेंस प्रदान की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आने वाले समय में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में बेहतर अवसरों के लिए अभी से तैयारी करने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सोलर बनाने की कंपनी का प्लांट जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में है, जो कि माखननगर के समीप है। जिससे स्थानीय स्तर पर इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं और प्रशिक्षित युवाओं की मांग बनी हुई है।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सी.वी तैयार करने, इंटरव्यू के लिए तैयारी करने तथा निजी कंपनियों में बेहतर प्रदर्शन कर केरियर में आगे बढ़ने के संबंध में उपयोगी जानकारी और टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी में करियर ग्रोथ के लिए तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, निरंतर सीखने की इच्छा और धैर्य बेहद आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने कौशल को लगातार विकसित करें और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करें। उन्होंने आईटीआई में ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थान के परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को वेस्ट से बेस्ट की अवधारणा के तहत उपयोगी एवं कलात्मक मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने आईटीआई में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं अन्य रचनात्मक सामग्री के प्रदर्शन के लिए एक कक्ष को डिस्प्ले मॉडल रूम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कक्ष में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट मॉडल, प्रोजेक्ट एवं अन्य नवाचार प्रदर्शित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा और अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों से समन्वय कर विद्यार्थियों को जॉब ओरिएंटेड प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। ऐसे रोजगारपरक कोर्स एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित किए जाएं, जिनसे आईटीआई के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और कौशल विकास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारीकरण उपस्थित रहे।