कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन उपरांत सीएमओ वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में नगर पालिका प्रशासन नर्मदा पुरम ने सीवरेज कंपनी पर दर्ज कराई FIR ....!
नर्मदापुरम नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत -
मामला यह है कि 19 तारीख बुधवार गुरुवार रात की रात की दरमियानी सीवरेज कंपनी द्वारा गुपचुप तरीके से रात में बिना किसी को संज्ञान में दिए पूर्व में 2 महीने पहले तैयार की गई मीनाक्षी चौराहे की लाखों रुपए की सड़क को ड्रिलिंग मशीन से खोदकर अमृत योजना की मुख्य पाइपलाइन को फोड़ दिया गया जिससे पूरा क्षेत्र पानी और कीचड़ में तब्दील हुआ। जिससे दूसरे दिन लोगों का कीचड़ के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया और नागरिकों को गंभीर पेय जल संकट से जूझना पड़ रहा है?? वर्तमान में दो दिन से पाइपलाइन की कोई संभावना नहीं है सुधरने की जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन को लाखों का नुकसान भी हुआ है और शहर में अव्यवस्था का भारी माहौल निर्मित हो गया है जिससे नागरिकों में कंपनी कार्य प्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है?? बारिश के समय में सीवरेज कंपनी ने जगह-जगह खुदाई कर सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है । आईटीआई रोड सहित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई है जिससे वार्ड के रहवासियों सहित शहर में जनता में भारी आक्रोश है। इस पूरे मामले को जिले के धीर गंभीर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए नर्मदा पुरम सीएमओ को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि डैमेज हुई पाइपलाइन को जल्द से जल्द सुधार कर जलप्रदाय समस्या का निराकरण करे।
वही उक्त घटनाक्रम को लेकर सिटी कोतवाली पुलिस थाना में सीवरेज कंपनी पर FIR दर्ज कराई गई है???