*जंगल महकमे के इतिहास में पहली बार आपसी फाइट में स्मिता हथिनी की मौत*
सतपुड़ा टाईगर रिज़र्व की सबसे होनहार मादा हाथी स्मिता का एक दुर्घटना के चलते आज सोमवार शाम 5 बजे निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार विभाग के ही नर हाथी कृष्णा द्वारा 9 अगस्त की रात स्मिता हाथी पर जानलेवा हमला किया गया था जो की हाथी महावतों ने सुबह जंगल से हाथी वापस लाने पर देखा। घाव अधिक गहरा दिखाई देने पर वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी गई जो की शासकीय कार्य से बाहर है और उनके पहुँचने से पहले ही तबियत बिगड़ने के कारण आज स्मिता का दुःखद अंत हुआ ।नर हाथी के आक्रामक व्यवहार की पूर्व पहचान, जोखिम आकलन, पृथक्करण एवं रात्रिकालीन निगरानी में गंभीर चूक के कारण मादा हाथी की जान जाना प्रथम दृष्टया गंभीर प्रबंधनात्मक लापरवाही का संकेत है।
