कांवड़ यात्रा धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा के साथ प्रतीक है श्रद्धा और सामाजिक एकता का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए समुचित प्रबंधन कर रही है राज्य सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की प्रदेशवासियों के मंगल की कामना
मुख्यमंत्री दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत और अभिनंदन
नर्मदापुरम/10,अगस्त,2026/ मु
मां नर्मदा के हर कंकर में शंकर दिखाई देते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कांवड़ियों और प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के धर्म के प्रति प्रेम से वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांवड़ यात्रियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्त कांवड़िये नर्मदा मैया का जल लेकर अपना संकल्प पूरा करने के लिए निकले हैं। मां नर्मदा के हर कंकर में शंकर दिखाई देते हैं।
पर्व और त्योहार जीवन में उत्साह, उमंग और उल्लास का करते हैं संचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्व और त्योहार हमारे जीवन में उत्साह, उमंग और उल्लास का संचार करते हैं। परमात्मा हमें चुनौतियों का सामना करने की सामर्थ्य प्रदान करते हैं। जीवन की पवित्रता के माध्यम से परामात्मा तक पहुंचा जा सकता है। ईश्वर सभी प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
कांवड़ यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, विधायक श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आशा मुकेश गोंटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी, श्री सोनू बचवानी एवं श्री रंजीत पटेल, काँवड़ यात्रा के संयोजक श्री शिव यादव भी शामिल हुए।