Type Here to Get Search Results !

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, वाहन किए जप्त

 अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, वाहन किए जप्त


नर्मदापुरम/02,अगस्‍त,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन एवं उत्खनन में संलिप्त वाहनों को जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान इटारसी रोड पर डंपर क्रमांक MP04HE5024 को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) परिसर में खड़ा कराया गया।

इसी प्रकार ग्राम रायपुर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया, जिसे पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं फोरलेन मार्ग पर डंपर क्रमांक MP16E5029 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को भी जप्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते एवं खनि सिपाही हेमंत राज की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.