Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, मदिरा व महुआ लाहन जब्त

 अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की  कार्रवाईमदिरा व महुआ लाहन जब्त



नर्मदापुरम/02,अगस्‍त,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज तथा ग्राम माहौला पंडरी में दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), (च) के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कार्रवाई के दौरान 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 4,250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 4 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पड़रिया सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.