Type Here to Get Search Results !

लोक निर्माण विभाग एवं प्रभारी मंत्री रविवार, 20 सितम्‍बर 2026 को जिले के प्रवास पर रहेंगे।

 प्रभारी मंत्री, श्री राकेश सिंह 20 सितम्‍बर को जिले के प्रवास पर


नर्मदापुरम/18,सितम्‍बर,2026/ मंत्री, लोक निर्माण विभाग एवं प्रभारी मंत्री जिला नर्मदापुरम श्री राकेश सिंह रविवार, 20 सितम्‍बर 2026 को जिले के प्रवास पर रहेंगे।

      जारी कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री, श्री राकेश सिंह 19 सितम्‍बर को दोपहर 03:00 बजे छिन्‍दवाडा से प्रस्‍थान कर रात्रि 08:00 बजे नर्मदापुरम में आगमन होगा। प्रभारी मंत्री, श्री सिंह 20 सितम्‍बर 2026 को प्रात: 10:30 बजे से सर्किट हाउस नर्मदापुरम में सेवा संकल्‍प अभियानकी तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा प्रात: 11:00 से सर्किट हाउस नर्मदापुरम में ही सेवा संकल्‍प अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक उपरांत श्री सिंह प्रात: 11:35 बजे नवीन के.व्‍ही. विद्युत उपकेन्‍द्र मालाखेडी का लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत श्री सिंह मालाखेडी, जिला नर्मदापुरम से भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.