मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना 2026 : जिले के 125 मेधावी विद्यार्थी लाभान्वित
नर्मदापुरम/19,सितम्बर,2026/ मु
योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 में प्रथम अवसर में शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत और अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक बालक एवं एक बालिका को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाती है। शासन द्वारा मोटराइज्ड (पेट्रोल) स्कूटी के लिए 90,000 रुपये और ई-स्कूटी के लिए 1,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जिले से इस योजना में कुल 125 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं, जिनमें 55 बालक और 70 बालिकाएं शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एल. एन. प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ई-स्कूटी के लिए 57 विद्यार्थी तथा मोटराइज्ड पेट्रोल स्कूटी के लिए 68 विद्यार्थी पात्र पाए गए। सभी पात्र विद्यार्थियों को इस योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया है।