युवा उद्यमिता को मिला शासन का संबल, एमएसएमई योजना से मिल रही औद्योगिक विकास को गति
नर्मदापुरम की धरती से निकलकर वैश्विक बाजार में पहुंची जिले के चावल को चमक
पिपरिया के युवा उद्यमी गौरव दुदानी ने स्थापित की आधुनिक राइस मिल
30 देशों में कर रहे चावल का निर्यात, सैकड़ों लोगो को मिल रहा रोज़गार
नर्मदापुरम/09,सितम्बर,2026/ म
श्री गौरव दुदानी ने प्रगति फूड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से चावल प्रोसेसिंग के व्यवसाय को नई गति दी है। उनकी आधुनिक राइस मिल में प्रतिमाह लगभग 1000 टन चावल की मिलिंग की जा रही है। मिलिंग के बाद चावल की गुणवत्ता की जांच, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की आधुनिक प्रक्रिया अपनाते हुए तैयार उत्पाद का देश के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किया जा रहा है। वर्तमान में उनकी इकाई के माध्यम से लगभग 30 देशों में चावल का निर्यात किया जा रहा है।
अपने उद्यम के संबंध में श्री गौरव दुदानी ने बताया कि शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर उन्होंने आधुनिक तकनीक से युक्त चावल उत्पादन एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस उद्यम के माध्यम से न केवल उनके व्यवसाय को विस्तार मिला है, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में व्यापार एवं उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक विकास की नीतियों को सरल और मजबूत बनाया गया है। उन्होंने प्रदेश में उद्योग स्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक और सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री दुदानी ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों को उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश की औद्योगिक नीतियां सरल एवं मजबूत होने से उद्यमियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने में सहायता मिल रही है।
उन्होंने कहा कि उद्यम की स्थापना के माध्यम से न केवल उनके सपनों को नई उड़ान मिली है, बल्कि इससे अन्य लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। स्थानीय संसाधनों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से संचालित यह इकाई नर्मदापुरम जिले में बढ़ते औद्योगिक विकास और युवा उद्यमिता की एक प्रेरणादायी मिसाल बन रही है।