Type Here to Get Search Results !

मुलताई को पांडुर्णा से जोड़ने का भ्रम फैलाकर कांग्रेस कर रही हैं भोली भाली जनता को गुमराह।

 


मुलताई; कांग्रेस के दोगला चरित्र से मुलताई की जनता भली भांति परिचित हैं। कांग्रेस जब सत्ता में होती हैं तो कुछ और बात करती हैं और विपक्ष पर होने पर क्षेत्र की भोली भाली जनता को गुमराह करने का पाप करती हैं। कांग्रेस की यही सोच के कारण आज कांग्रेस जिला सहित समूचे प्रदेश से विलुप्ति के कगार पर हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मुलताई के विकास के प्रति भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। मुलताई के विकास के लिए विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। भाजपा की सरकारों और विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुलताई के विकास के लिए अनेको सौगात दी गई हैं जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही हैं। हम कांग्रेस को याद दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार के समय के केबिनेट मंत्री ने ही मुलताई अभिभाषक संघ के मंच से कहा था कि मुलताई को जिला बनाते हैं तो मुलताई छोटा जिला बनकर रह जायेगा। कांग्रेस की सरकार के समय ही उनकी सरकार की योजना थी मुलताई को पांढुर्णा से जोड़ने की। कांग्रेस द्वारा अपने किए हुए पाप को वह छिपा रहीं हैं।

मुलताई के विकास के प्रति प्रतिबद्ध भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ही शिक्षा के क्षेत्र के लिए मुलताई को केंद्रीय विद्यालय, सीएम राइस स्कूल, पीएम श्री स्कूल की सौगात दी और शीघ्र ही प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधा से युक्त छात्रों के पढ़ने के लिए गीता भवन बनाए जाने की योजना हैं। इतना ही नहीं मुलताई रेलवे स्टेशन को आधुनिकता प्रदान करते हुए केंद्र सरकार की योजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक तकनीक और सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन हैं। वही मुलताई बोरदही रेलवे ओवर ब्रिज पर भी काम शुरू हैं । मुलताई से वरुड तक टू लें हाईवे का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा हाल ही में क्षेत्र के विकास के लिए आठ डैमो की स्वीकृति करवाई। 

इतना ही नहीं ये हमारे लिए गर्व की बात है कि मां ताप्ती के स्वाभिमान और सम्मान के लिए समर्पित संकल्पित भाजपा की प्रदेश सरकार को पुण्य सलिला सूर्यपुत्री मां ताप्ती की इस नगरी को पवित्र नगरी घोषित करने और धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग में जोड़ने का पुण्य प्राप्त करने का अवसर भी हमें मिला। जिसने आने वाले समय में मुलताई के आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास की राह को सुनिश्चित किया हैं। कांग्रेस की सरकार ने आज तक मुलताई के विकास के लिए किया तो कुछ नहीं बल्कि मासूम किसानों पर गोलियां चलवाने का पाप जरूर किया हैं। विधायक चंद्रशेखर देशमुख शीघ्र ही मुलताई को पांढुर्णा से जोड़ने के कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर प्रेस वार्ता के द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा मीडिया प्रभारी मुलताई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.