Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम मछलियों के प्रजनन काल में अवैध शिकार, प्रशासनिक आदेश हवा में

 

दिनांक 5.7.2025  (दयाराम कुशवाहा नर्मदापुरम ) नर्मदापुरम मछलियों की प्रजनन अवधि के दौरान उनके शिकार पर प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिवर्ष 16 जून से 15 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से रोक रहती है। इस अवधि में नर्मदा नदी व अन्य जलस्रोतों में मछलियों के प्रजनन व प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया जाता है।

इसके बावजूद, नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में प्रतिदिन करीब 100 से अधिक लोग दिन दहाड़े मछलियों का शिकार करते देखे जा सकते हैं। प्रशासन व मत्स्य विभाग के आदेश महज़ कागज़ों तक ही सीमित रह गए हैं। विभागीय कर्मियों की लापरवाही और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी तंत्र के अभाव में यह अवैध गतिविधि बेरोकटोक जारी है।

स्थानीय और जानकारों के अनुसार, मछलियों की प्रजनन अवधि में इस तरह के शिकार से उनकी आबादी में भारी गिरावट आती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव आने वाले वर्षों में स्थानीय जैव विविधता और मछली व्यवसाय पर भी पड़ेगा।

पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस आदेश के पालन के लिए नियमित गश्त, छापेमारी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि नर्मदा नदी का जलजीवन संरक्षित रह सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.