नर्मदापुरम 12/09/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,थाना पिपरिया मंगलवारा में शुक्रवार 12 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बाल मित्र योजना का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान डीजीपी–आईजीपी कॉन्फ्रेंस की अनुशंसा क्रमांक 14 के पालन में पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया।
इस दौरान डायल 112, गुड टच–बैड टच,
सीसीटीएनएस नागरिक सेवा केंद्र, यातायात नियम, गन लाइसेंस, पासपोर्ट चरित्र सत्यापन एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला डेस्क की सेवाओं के विषय में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस पर विश्वास मजबूत करना रहा।
![]() |
विज्ञापन के लिए संपर्क करें... 9424464555 |