सिवनी (गोपाल कुमार कुशवाहा) 06.09.2025 सिवनी । आगामी नवरात्र पर्व की तैयारियों के लिए सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति की बैठक 03 सितंबर, शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में टैगोर वार्ड के गणमान्य नागरिक, युवा मंडल और महिला मंडल उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्र आयोजन के लिए युवा कार्यकारिणी का गठन करना था। सभी सदस्यों की सहमति से निम्न कार्यकारिणी बनाई गई: अध्यक्ष अभय सिंह तेकाम, उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू और शुभम राजपूत, सचिव शुभम सोनी, सहसचिव गोपाल कुमार कुशवाहा और हरिओम साहू, कोषाध्यक्ष कोमल साहू और सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र साहू।
समिति ने मार्गदर्शक/संरक्षक मंडल के रूप में काशीराम ठाकरे, जगदीश अग्रवाल, अशोक चंद्रोल, शिवकुमार हरिनखेड़े, लीलाधर राहंगडाले, खेमचंद सोनी, प्रकाश राय, एस. एस. राय, चिंतामन राहंगडाले और पवन वोपचे को शामिल किया है।
समिति ने स्पष्ट किया कि यह कार्यकारिणी नवरात्रि आयोजन की रूपरेखा तैयार करेगी और आयोजन को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएगी। किसी भी विवाद या संशय की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
महत्वपूर्ण सूचना यह है कि शीघ्र ही सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति की महिला मंडल की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी, जिसे आगामी दिनों में सभी को सूचित किया जाएगा।