![]() |
रामजानकी मंदिर का डोल जल बिहार को जाता |
नर्मदापुरम 3/09/2025 (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया पिपरिया, कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत आने वाले डोल ग्यारस पर्व पर बुधवार को नगर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। सांंडिया रोड स्थित कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकन्हैया लाल जी का जल बिहार एवं डोल यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित होकर भजन-कीर्तन व आरती में सम्मिलित हुए। दोपहर बाद भगवान का मनोहारी श्रृंगार कर डोल सजाया गया। इसके पश्चात् पूरे विधि-विधान के साथ ठाकुर जी को जलविहार कराते हुए, बड़े मंदिर, रामजानकी मंदिर,स्थानीय लोगों ने भी ठाकुर जी का डोल सजावट कर शोभायात्रा निकाली गई।
भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर डोल का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण "राधे-कृष्ण" के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसादी का लाभ लिया।
यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है ।