Type Here to Get Search Results !

यज्ञशाला की भूमि पूजन,श्री राम चरित्र मानस यज्ञ समिति द्वारा शहर में धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ शुरू

 


नर्मदापुरम 24/11/2025  (छगन कुशवाहा पिपरिया) नर्मदापुरम् पिपरिया,श्री राम चरित्र मानस यज्ञ समिति द्वारा शहर में धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने जानकारी दी कि 22 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक भव्य श्री राम यज्ञ मानस सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन की शुरुआत से पूर्व यज्ञशाला की भूमि पूजन का शुभकार्य गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे, तुलसी नगर गल्ला बाजार, पिपरिया में होगा।

समिति ने बताया कि यह आयोजन शहर के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण को समृद्ध करेगा। भूमि पूजन में संत-महात्माओं, समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर यज्ञशाला भूमि पूजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
विनीत — श्री राम चरित्र मानस यज्ञ समिति, पिपरिया 




























Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.