Type Here to Get Search Results !

एसडीओपी ने किया स्टेशन रोड थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश

 


एसडीओपी ने किया स्टेशन रोड थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश


नर्मदापुरम् पिपरिया 16/3/2026 

( छगन कुशवाहा ) 

पिपरिया। रविवार को एसडीओपी पिपरिया ने थाना स्टेशन रोड पिपरिया का निरीक्षण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान थाने में लंबित अपराध, मर्ग, चालान, गुम इंसान और शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली गई तथा विवेचकों को जल्द से जल्द लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश दिए गए।




निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस पर दर्ज ऑनलाइन एफआईआर, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, आर्म्स वेरिफिकेशन, वीसीएनवी, अल्फाबेट रजिस्टर सहित अन्य जरायम रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। एसडीओपी ने मालखाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने और कार्य में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।




उन्होंने विवेचकों को अधिक से अधिक अपराध चालान न्यायालय में पेश करने, निगरानी और गुंडा-बदमाशों की नियमित चेकिंग करने के साथ ही एसएस रोल एवं वीसी रोल की कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। साथ ही माइनर एक्ट, आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी समझाइश दी गई।


निरीक्षण के दौरान सभी विवेचकों के कार्यों का अवलोकन कर उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


 --------------विज्ञापन----------





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.