Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में गैस संकट से लोग परेशान, सिर पर सिलेंडर लेकर पहुंचे गोदाम

 


पिपरिया में गैस संकट से लोग परेशान, सिर पर सिलेंडर लेकर पहुंचे गोदाम






नर्मदापुरम् पिपरिया 15/3/2026 

( छगन कुशवाहा ) 

पिपरिया। शहर में रसोई गैस की किल्लत और होम डिलीवरी व्यवस्था चरमराने से गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि ग्राम हथवांस रामविलास कॉलोनी के लोगों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर बनखेड़ी रोड स्थित गोदाम तक सिर पर सिलेंडर लेकर जाना पड़ रहा है।




रविवार को कई महिलाएं और बुजुर्ग सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर पैदल बनखेड़ी रोड स्थित एचपी गैस गोदाम की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि होम डिलीवरी नहीं होने के कारण गरीब और मजदूर वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




लोगों ने बताया कि रामविलास कॉलोनी से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने स्थित गोदाम तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कई परिवारों के पास वाहन नहीं होने से उन्हें मजबूरन सिर पर सिलेंडर रखकर पैदल जाना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है।




स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा समय पर होम डिलीवरी नहीं की जा रही, जिससे गरीब परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति और घर-घर डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.