Type Here to Get Search Results !

YONO ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर 2.99 लाख की ऑनलाइन ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

 



YONO ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर 2.99 लाख की ऑनलाइन ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार


नर्मदापुरम् पिपरिया 14/3/2026 

( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक की YONO एप्लिकेशन डाउनलोड कराने के नाम पर एक बुजुर्ग से करीब 2 लाख 99 हजार

448 रुपए की ठगी कर ली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को जयप्रकाश वार्ड पिपरिया निवासी अजीज खान (72) ने थाना स्टेशन रोड में आवेदन देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें YONO ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर फोन कर 2,99,448 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। आवेदन के आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी पिपरिया मोहित कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में टीम गठित की गई।



जांच के दौरान बैंक डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर इमाम (20) निवासी अलीगंज रोड, गया (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने बिहार जाकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ के बाद शुक्रवार 13 मार्च 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय पिपरिया में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उपनिरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेवरेखा मुनिया, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे, आरक्षक अजय चौहानरोहित ठाकुरचंद्र प्रकाश और जितेंद्र (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.