Type Here to Get Search Results !

पिपरिया | NSS शिविर का दूसरा दिन: नशा मुक्ति का संदेश, किचन वेस्ट से खाद बनाने की शुरुआत


 पिपरिया | NSS शिविर का दूसरा दिन: नशा मुक्ति का संदेश, किचन वेस्ट से खाद बनाने की शुरुआत


नर्मदापुरम् पिपरिया 16/3/2026 

( छगन कुशवाहा ) 

पिपरिया।शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) बालिका इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी और योग अभ्यास से हुई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया।


ग्राम बीजनवाड़ा में “नशा मुक्ति” विषय पर परियोजना कार्य करते हुए स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।




शिविर के दौरान “किचन वेस्ट से खाद बनाने” की पहल भी शुरू की गई, जिसका शुभारंभ ग्राम सरपंच माधुरी पंचम बंकर ने किया। इस पहल को शिविर के दौरान नियमित रूप से जारी रखने और आगे ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तार देने की बात कही गई।




बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव महेश्वरी ने NSS के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. कैलाश नामदेव ने बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। समाजसेवी चाणक्य बख्शी ने बेटियों के स्वास्थ्य, हीमोग्लोबिन, स्टैमिना और फिटनेस पर विशेष जोर दिया।


अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किटी मौर्य ने आभार व्यक्त किया। स्वयंसेविकाओं द्वारा तैयार “शिविर दर्पण” का प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।


इस तरह NSS शिविर का दूसरा दिन जागरूकता, सेवा और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.