Type Here to Get Search Results !

धूप में घंटों खड़े उपभोक्ता, गैस लेने में हो रही भारी परेशानी

 


धूप में घंटों खड़े उपभोक्ता, गैस लेने में हो रही भारी परेशानी

नर्मदापुरम् पिपरिया 18/3/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। शहर में गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसीयों पर छाया और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उपभोक्ता तेज धूप में अपनी गैस टंकी लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं।


स्थिति यह है कि सालभर गैस की किल्लत और वितरण में अनियमितता के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। जब CONS NO  गैस उपलब्ध होती है, तो बड़ी संख्या में लोग एक साथ एजेंसी पहुंच जाते हैं, जिससे अव्यवस्था और भी बढ़ जाती है।




सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें तेज गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ता है। एजेंसी परिसर में न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा, जिससे लोगों को और अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।




स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसीयों द्वारा उपभोक्ताओं के लिए छाया, पानी और व्यवस्थित लाइन की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था को भी सुचारू बनाया जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके।


उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.