Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में गैस वितरण व्यवस्था चरमराई: होम डिलीवरी बंद, लंबी कतारों में जूझ रहे उपभोक्ता

 


पिपरिया में गैस वितरण व्यवस्था चरमराई: होम डिलीवरी बंद, लंबी कतारों में जूझ रहे उपभोक्ता


नर्मदापुरम् पिपरिया 15/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। नगर में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि एजेंसी के बाहर रोजाना लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि काबरा एचपी गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी सेवा लगभग बंद कर दी गई है, जबकि उपभोक्ताओं से बिल में डिलीवरी चार्ज अब भी वसूला जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर


गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।


“सेवा नहीं, फिर भी शुल्क क्यों?”


उपभोक्ताओं का कहना है कि जब होम डिलीवरी मिल ही नहीं रही, तो डिलीवरी चार्ज लेना पूरी तरह गलत है। इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन बताया जा रहा है। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।


जिम्मेदारों की चुप्पी


खाद्य विभाग का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हालात इससे उलट नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो एजेंसी पर कोई कार्रवाई हो रही है और न ही व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।


बढ़ रहा आक्रोश, विवाद की स्थिति


एजेंसी के बाहर भीड़ बढ़ने से आए दिन बहस और विवाद की स्थिति बन रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कभी भी बड़ी अव्यवस्था या घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।


उपभोक्ताओं की मांग



  • होम डिलीवरी सेवा तत्काल शुरू की जाए

  • डिलीवरी चार्ज की वसूली की जांच हो

  • दोषी एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाए

  • गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए


अगर समय रहते हालात नहीं सुधरे, तो उपभोक्ताओं का आक्रोश और बढ़ सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.