खेलो इंडिया में चमकी पिपरिया की बेटी, निशा ठाकुर का एथेलेटिक्स में चयन
नर्मदापुरम् पिपरिया 3/4/2026
( छगन कुशवाहा )पिपरिया। नगर की प्रतिभाशाली एथलीट कु. निशा ठाकुर ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में अनुसूचित जनजाति ओपन वर्ग की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। निशा का चयन भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 19 मार्च से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
निशा ठाकुर आरएनए खेल मैदान पर नियमित अभ्यास करती हैं और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण देकर मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। उनके चयन से पिपरिया नगर में खुशी का माहौल है।
निशा की इस उपलब्धि पर मनोज नागोत्रा, शरद द्विवेदी, अरविंद शर्मा, प्रीतम सिंह पुर्विया, सुजीत पटवा, अरविंद राय, सचिन पुर्विया, अतुल परसाई, राजकुमार ठाकुर, लकी अहिरवार, शिवम पुर्विया, आदित्य कुशवाहा, आशीष प्रजापति, आयुष भार्गव, वृंदा यादव, पूजा कहार, पूजा पटेल और प्रिया मवासी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।



