Type Here to Get Search Results !

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

 

शोभायात्रा में निकाली गई झांकी


हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
चिंताहरण हनुमान मंदिर आंनद बाग 


नर्मदापुरम् पिपरिया 3/4/2026 

( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।



शोभायात्रा की शुरुआत पचमढ़ी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से हुई, जहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान हनुमान की झांकी के साथ यात्रा रवाना हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंगलवारा चौराहे पहुंची, जहां माता रानी के दरबार में शहर के विभिन्न अखाड़ों ने आकर्षक और रोमांचक प्रदर्शन किए। युवाओं द्वारा किए गए दांव-पेंच और पारंपरिक व्यायाम कौशल ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



इसके बाद शोभायात्रा शोभापुर रोड तिगड्डा होते हुए कमल मेडिकल के सामने से निकली और महाकाली मंदिर रेलवे गेट पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


आयोजन में श्री हनुमान व्यायाम शाला समिति एवं श्री महाकाली मंदिर समिति की प्रमुख भूमिका रही, जबकि शहर के सभी अखाड़ों, दुर्गा उत्सव समितियों और गणेश उत्सव समितियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।



यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।




  पिपरिया शहर के सभी हनुमान मंदिरों मे पूजन पाठ आखंड रामायण पाठ भजन कीर्तन के बाद भंडारा प्रसादी देर रात तक चलता रहा।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.