Type Here to Get Search Results !

राईखेड़ी में संत समाज का भव्य स्वागत, पूजन-अरदास के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न

 


राईखेड़ी में संत समाज का भव्य स्वागत, पूजन-अरदास के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न


नर्मदापुरम् पिपरिया 6/4/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया । ग्राम राईखेड़ी स्थित श्री राधा–कृष्ण राम–जानकी मंदिर में बुधवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण की भ्रमणशील जमात का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों ने महा संतों का भव्य एवं दिव्य स्वागत-सत्कार किया।


स्वागत के बाद ग्राम के विशिष्ट नागरिकों द्वारा गोला साहब भगवान की विधि-विधान से पूजन एवं अरदास की गई। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।




कार्यक्रम में जमात के मुखिया महंत अद्वैतानंद जी महाराज, स्थानीय महंत माधवानंद जी महाराज, आचार्य पंडित वीरेंद्र जी पुरोहित सहित राजा भैया पलिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल, मनोहरलाल बैंकर, जनपद पंचायत सदस्य आशु पुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि फुलन्दर पटेल और पंचम सिंह पटेल उपस्थित रहे।




ग्रामवासियों ने संत समाज के आगमन को अपने गांव के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य बताते हुए कहा कि ऐसे अवसरों से गांव में धर्म और संस्कृति को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.