Type Here to Get Search Results !

प्रदेश महासचिव बनीं रूपाली शर्मा, परिजनों में खुशी की लहर

 


प्रदेश महासचिव बनीं रूपाली शर्मा, परिजनों में खुशी की लहर


भोपाल 05/04/2026  (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर रूपाली शर्मा को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उनके निवास पर शुभचिंतकों और परिजनों ने पहुंचकर खुशी जाहिर की। परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण का प्रतीक भी है।


परिजनों ने कहा कि रूपाली शर्मा ने अपने समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा से यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें विश्वास है कि वे अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देंगी तथा उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।


इस अवसर पर परिवार की ओर से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस और कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से अलका लांबा, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और पी.सी. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


परिवार ने अंत में कहा कि रूपाली शर्मा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए संगठन और समाज के हित में निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.