Type Here to Get Search Results !

छोटी उम्र, बड़ी जिम्मेदारी: देवराज सिंह पुर्विया को स्कोरिंग में उत्कृष्ट सहयोग पर मिला सम्मान

 


छोटी उम्र, बड़ी जिम्मेदारी: देवराज सिंह पुर्विया को स्कोरिंग में उत्कृष्ट सहयोग पर मिला सम्मान




नर्मदापुरम् पिपरिया 4/4/2026 

( छगन कुशवाहा )पिपरिया। गोल्डन लक ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एक प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले देवराज सिंह पुर्विया को सम्मानित किया गया। देवराज, जो कि स्पोर्ट्स टीचर प्रितम पुर्विया के पुत्र हैं, ने प्रतियोगिता के दौरान स्कोरिंग का कार्य बखूबी संभालते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।



समापन समारोह में आयोजकों द्वारा देवराज को स्कोरिंग में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि कम उम्र के बावजूद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ स्कोरिंग का कार्य किया, जो काबिले तारीफ रहा।



देवराज इससे पहले सतपुड़ा लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भी पहली बार स्कोरिंग में सहयोग कर चुके हैं। लगातार दूसरी रात्रिकालीन प्रतियोगिता में स्वयं स्कोरिंग की जिम्मेदारी निभाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।


आयोजकों और खेल प्रेमियों ने देवराज की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छोटी सी उम्र में इस तरह की जिम्मेदारी उठाना और सम्मान प्राप्त करना निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.