हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर थाना परिसर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
नर्मदापुरम् पिपरिया 4/4/2026
( छगन कुशवाहा )
पिपरिया। विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार थाना परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया गया। शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति का माहौल बना रहा और जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



