समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स का शानदार परीक्षा परिणाम: छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, कार्तिक पटेल ने शारीरिक शिक्षा में पाए 100/100 अंक
नर्मदापुरम् पिपरिया 02/5/2026
( छगन कुशवाहा )
पिपरिया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में खुशी का माहौल छा गया। उत्कृष्ट परिणाम के साथ छात्रों ने न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा ने प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के योग्य मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी बताया कि संभाग का एकमात्र आईसीएसई स्कूल होने के नाते संस्था की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है, जो सभी के लिए गर्व की बात है।
प्राचार्य श्रीमती कल्पना शर्मा ने भी शिक्षकों और छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम समेरिटंस समूह के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
100 में 100 अंक का रिकॉर्ड
स्कूल के छात्र, ग्राम सिवनी निवासी कार्तिक पटेल (पिता: संतोष पटेल) ने शारीरिक शिक्षा विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। यह प्रदर्शन छात्रों के समर्पण और विद्यालय की गुणवत्ता को दर्शाता है।
परिणाम एक नजर में:
- कार्तिक पटेल – 88 प्रतिशत इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।




