भोपाल 01/05/2026 (दयाराम कुशवाहा ) भोपाल। श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा (कलार समाज) द्वारा भोपाल में आयोजित परिवार स्नेह सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य संगम बन गया। डॉ. एच.एल. जाट, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एल .एन . मालवीय प्रदेश अध्यक्ष कलचुरी समाज भोपाल , जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना, सामाजिक उत्थान को गति देना और युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं एवं अतिथियों ने कलार समाज की गौरवशाली परंपरा, संगठन की मजबूती, शिक्षा, सामाजिक समरसता और समाजहित के विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में समाज के विकास, संगठन विस्तार और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कामनी विश्वकर्मा के आकर्षक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं “मधुवन में राधिका नाचे रे...” जैसी प्रस्तुति पर लोगों ने खूब सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन समाज को नई दिशा देने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। भोपाल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह, गर्व और उल्लास का वातावरण बना रहा।

