Type Here to Get Search Results !

पिपरिया में मजदूर दिवस उत्साह से मनाया, भीषण गर्मी के बीच मंडी प्रांगण में हुआ आयोजन

 


पिपरिया में मजदूर दिवस उत्साह से मनाया, भीषण गर्मी के बीच मंडी प्रांगण में हुआ आयोजन




नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में न्यू गल्ला मंडी पिपरिया में मजदूर संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कड़कड़ाती धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए आयोजन मंडी प्रांगण में ही रखा गया, जहां बड़ी संख्या में मजदूर साथी, मंडी कर्मचारी और व्यापारी उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मजदूरों की एकता और अधिकारों पर जोर दिया। इस दौरान “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ रैली भी निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।




मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने समस्त मजदूर साथियों, मंडी कर्मचारियों एवं व्यापारी बंधुओं को भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ संरक्षण गोपाल राठी, गोपाल गागूड़ा, लक्ष्मी सोनी, उपाध्यक्ष माधव सिंह रघुवंशी, राम भरोसे, सतीश केवट, सह सचिव प्रदीप राय, अशोक रघुवंशी, सरदार रघुवंशी, राकेश केवट, बबलू बाथरे सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर साथी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.