Type Here to Get Search Results !

वैशाख पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: नर्मदा में डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति से गूंजे घाट


 वैशाख पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: नर्मदा में डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति से गूंजे घाट


नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 

( छगन कुशवाहा )

पिपरिया। हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। स्नान, दान और तप के लिए श्रेष्ठ मानी जाने वाली इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा और जल दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति का विश्वास है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पिपरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु सांडिया स्थित नर्मदा नदी पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।



सुबह से ही प्राचीन,बाजार घाट,सीताराम घाट और सिवनी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नर्मदा स्नान कर पूजन-अर्चन किया। कई स्थानों पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए



पूर्णिमा के अवसर पर मेले जैसा  रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग परिवार सहित पहुंचे और सीताराम घाट पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और जल का दान कर पुण्य लाभ कमाया।



दोपहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल बना रहा।


श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए। वाहनों की पार्किंग सड़क किनारे और खुले स्थानों पर कराई गई। घाटों पर लगातार एलाउंस करया । गहरे पानी में न जाने की मनाही की जाती रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड के जवान और गोताखोर तैनात रहे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.