Type Here to Get Search Results !

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त

 अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते पनडुब्बी जप्त




नर्मदापुरम/30,मई,2026/ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा होमगार्ड बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तहसील सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम पथाडा स्थित नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक पनडुब्बी जप्त की गई। कार्रवाई के दौरान जप्त पनडुब्बी को पुलिस थाना सिवनी मालवा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.