Type Here to Get Search Results !

फुटपाथ में सजती दुकानों से आवागमन में मुश्किलें-- शहर के मुख्य क्षेत्रों में अव्यवस्था का आलम, नागरिकों को होती है असुविधा

 फुटपाथ में सजती दुकानों से आवागमन में मुश्किलें शहर के मुख्य क्षेत्रों में अव्यवस्था का आलम, नागरिकों को होती है असुविधा



शहर की मुख्य सड़कों के फुटपाथ पर दुकान व वाहनों की पार्किंग से राहगीरों को आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। फायर बिग्रेड से लेकर मेडिकल इमरजेंसी वाहनों को भी जाम से दोचार होना पड़ रहा है। शहर सौंदर्याकरण व आबादी के विस्तार को मद्देनजर रखते हुए जिस उद्देश्य से सड़क चौड़ीकरण किया गया था, साल दर साल बीतने के बाद स्थिति फिर वहीं पूर्व की भांति निर्मित होती जा रही है।

सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकानदार सामान फैलाकर रख देते हैं। सामग्री खरीदी के दौरान लोग सामने वाहन खड़ा कर काम निबटाते हैं तब तक बाहर जाम की स्थिति निर्मित होने लगती है। पार्किंग के लिए सफेद पट्टी लाइन का भी पालन करने से लोग कोताही बरतते हैं।

सुंदरता में लग रहा ग्रहण

agniothri gardan ,sp, कार्यालय के समीप सड़कों से सब्जी की दुकानें, हाथ ठेलों का जमघट रहता है।  जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं वहीं ये अतिक्रमण जिम्मेदारों के लिए दुधारू गाय बन जाते हैं।तमाम प्रयासों के बाद भी शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण मुक्त नहीं रह पा रही हैं। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि यह जिम्मेदारी नगरपालिका के साथ ही यातायात अमले की है। ऐसे लापरवाह लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान नहीं चलाया जाता। साथ ही अतिक्रमण अतिक्रमण मुक्त करने जांच करते हुए जुर्माने की कार्रवाई होने से लोगों में नियमों का पालन करने जागरूकता आएगी। बताया गया है कि पूर्व में इस तरह के अभियान दोनों ही विभाग चलाते थे, पिछले कुछ समय से अमला नदारद है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.