Type Here to Get Search Results !

RTO अधिकारि की निष्क्रियता के चलते जमकर मनमानी कर रहे ,सड़कों पर कायदे-कानूनों को रौंद रहे ---------

 नगर की सड़कों पर कायदे-कानूनों को रौंद रहे बिना परमिट दौड़ने वाले ऑटो



शहर में जहां-तहां ऑटो चालकों की मनमानी देखने को मिल रही है। न आदेशों की परवाह और न ही निर्देशों की फिक्र, नजारा ये है कि बगैर परमिट क्षमता से ज्यादा सवारी भरकर फर्राटे भरते देखे जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह हाल जिला मुख्यालय के हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व में परिवहन विभाग द्वारा निर्देश जारी कर परमिट एवं ड्रेस कोड की बात कही गई थी, लेकिन कोई भी ऑटो चालक विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि एक ऑटो में ठूंस-ठूसकर सवारी ढो रहे हैं।

करीब 1हजार ऑटो पंजीकृत जिले भर में करीब दो हजार से अधिक ऑटो वाहन पंजीकृत होना कहा जा रहा है। अधिकतर ऑटो चालक बगैर परिमट के ही धड़ल्ले के साथ ऑटो का परिवहन कर रहे हैं। सूत्रों का कहना रहा कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार ऑटो का पंजीयन किया जा रहा है, लेकिन यह पूछने वाला कोई नहीं है कि पंजीकृत इन ऑटो का संचालन कहां किया जा रहा है। ज्यादातर ऑटो संचालक परमिट नहीं ले रहे हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि ऑटो का संचालन केवल नगरीय क्षेत्रों में किया जा सकता है इसलिए इनको परमिट भी नगरीय क्षेत्र के लिए ही दिया जा रहा है, लेकिन Village area out side ऑटो चालकों की जमकर मनमानी चल रही है और ये बिना परमिट के ही लंबी दूरी तय कर रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.